3 दशक बाद टकराएंगे सूर्य और शनि, 3 राशियों पर मंडराएंगे संकट के बादल


By Shivansh Shekhar08, Aug 2024 12:30 PMnaidunia.com

180 डिग्री पर सूर्य-शनि

आने वाले रक्षा बंधन से मात्र 3 दिन पहले ही सूर्य का गोचर सिंह राशि में होने वाला है। 16 अगस्त को ग्रहों के राजा अपनी स्वराशि में आएंगे। ऐसे में शनि अपनी स्वराशि कुंभ में और सूर्य सिंह में मिलकर 180 डिग्री पर होंगे।

30 साल बाद योग

7वें भाव में शनि और सूर्य रहने वाले हैं। दोनों रिश्ते में बाप बेटे लगते हैं। ऐसे में एक दूसरे पर दृष्टि डालेंगे और समसप्तक योग का निर्माण करेंगे। यह योग करीब 30 साल के बाद बनने जा रहा है।

कई राशियों के लिए मुसीबत

सूर्य और शनि में भेदभाव होने के कारण कुछ राशियों के लिए मुश्किलें हो सकती हैं। आइए उन राशियों के बारे में बताते हैं, जिनका जीवन इस समय मुश्किल भरा हो सकता है।

मेष राशि के जातक

समसप्तक योग से मेष राशि वालों के लिए मुसीबतें आ सकती हैं। आपकी नकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। इस अगस्त के महीने में जोखिम भरा काम न करें।

निवेश से बचें

इस समय आप कहीं निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो इससे थोड़ा बचें। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें और फूंक फूंककर कदम रखें। सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

कन्या राशि के जातक

आमदनी से अधिक खर्च का सामना कन्या राशि वालों को करना पड़ सकता है। बिना कोई वजह के तनाव आपकी रातों की नींद हराम कर सकता है। घर में नेगेटिव एनर्जी आ सकती है।

मकर राशि के जातक

मकर राशि वालों को अगस्त के महीने में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। सेहत के मोर्चे पर नुकसान झेलना पड़ सकता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

वृंदावन में जन्माष्टमी का पर्व कैसे मनाया जाता है?