कुंभ राशि में दो ग्रहों के मेल से इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा


By Prakhar Pandey16, Jan 2024 04:16 PMnaidunia.com

मकर राशि में सूर्य

सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करने वाले है। इस राशि में सूर्य 1 माह तक रहने वाला है। आइए जानते है किन 2 ग्रहों के मेल से 3 राशियां मालामाल होने वाली है?

ग्रहों का स्थान परिवर्तन

बुध और सूर्य तेरह दिनों तक मकर राशि में युति करेंगे। 1 साल बाद कुंभ में दोनों ग्रहों का मिलन होने वाला है। 1 फरवरी को बुध ग्रह धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगा। बुध और सूर्य मित्र ग्रह हैं, उनकी युति से राशियों को लाभ होने वाला है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। साथ ही, सूर्य की स्थिति में बदलाव की इस अवधि में पार्टनर का भी पूरा सहयोग मिलेगा।

काम और पैसा

मकर राशि में सूर्य के प्रवेश के चलते लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। पार्टनरशिप बिजनेस में आशातीत सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को सूर्य और बुध की इस युति से काफी लाभ पहुंचने वाला है। इस युति से समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी।

खत्म होगा विवाद

इस युति से विवाद खत्म होंगे और आपके द्वारा किए गए कार्यों का सकारात्मक प्रभाव भी पड़ेगा। अचानक प्रेम संबंध का प्रस्ताव भी आ सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को इस युति से भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जो भी कार्य वह हाथ में लेंगे वह अवश्य पूर्ण कर पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

सकारात्मक माहौल

सूर्य और बुध की युति की इस अवधि में घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। साथ ही, ग्रहों के सहयोग भी मिथुन राशि के जातकों को मिलेगा।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शुक्र के गोचर से इन 4 राशियों की लव लाइफ होगी गुलजार