वैदिक ज्योतिष के मुताबिक ग्रह समय समय पर अपनी स्वराशि और मित्र राशि में प्रवेश करते हैं। जिसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है।
ग्रहों के राजा सूर्य ने 16 अगस्त को शाम 7 बजकर 32 मिनट पर सिंह राशि में अपना स्थान जमा लिया है। अब 16 सितंबर तक सूर्य इसी राशि में स्थित रहने वाले हैं। यह कुछ राशियों के लिए लाभकारी होने वाला है।
इन राशियों में कुछ राशि वाले ऐसे हैं जिनका किस्मत जल्द ही चमक सकता है। आइए उन राशियों के बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।
आप लोगों के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि में इनकम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं।
इस समय मेष राशि वाले लोगों की इनकम में इजाफा देखने को मिलेगा। साथ ही आय के नए सोर्स भी आपको मिलेंगे। वहीं आपके जीवन में खुशियां आएंगी।
सूर्य देव का राशि परिवर्तन आपके लिए भी शुभ होने वाला है। शादीशुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बैठेगा।
कन्या राशि वालों को इस समय आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके करियर में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।