नवग्रहों का राजा सूर्य का एक अलग ही दायरा होता है। जिस राशि और कुंडली में सूर्य उच्च स्थान पर स्थिर होते हैं, उस व्यक्ति का जीवन धन्य हो जाता है।
सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति रंक से राजा बन जाता है। साथ ही व्यक्ति को समाज में मान और सम्मान दोनों ही बढ़ जाता है और धन लाभ भी होते हैं।
यदि आप बीमारी से जूझ रहे हैं तो सूर्य की कृपा पाने के लिए कुछ मंत्रों का जाप कर सकते हैं। रविवार के दिन मंत्रों का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है।
सूर्य के इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में व्यक्ति के दोगुनी तरक्की देखने को मिलती है। शरीर में पॉजिटिव एनर्जी के साथ ही अलग हिम्मत प्राप्त होती है।
यदि आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है तो सूर्य देव का मंत्र ॐ हीं रवये नमः का जाप करें। नियमित रूप से इस मंत्र के जाप से आपकी कार्यक्षमता बढ़ जाएगी।
आज के समय में लोग ज्यादा तनाव में रहते हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए ॐ हू सूर्याय नमः का जाप करें। इस मंत्र जाप से आपकी बुद्धि बढ़ती है।
यदि आपका मन हर समय परेशान रहता है और खुद को कमजोरी महसूस करते हैं तो ॐ हीं पूषेण नमः मंत्र का 108 बार अवश्य जाप करें।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।