सूर्य देव के राशि परिवर्तन से इन राशियों की चमकेगी किस्मत


By Prakhar Pandey13, Apr 2024 04:48 PMnaidunia.com

राशि परिवर्तन

हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करता है। आइए जानते है सूर्य देव के राशि परिवर्तन से किन राशियों की किस्मत चमकेगी?

सूर्य देव

सूर्य देव 13 अप्रैल को रात 9 बजकर 15 मिनट बजे सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे और 14 मई को शाम 6 बजकर 4 मिनट तक मेष राशि में रहेंगे। इस गोचर से 3 राशि वालों को बेहद लाभ मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालो के स्वामी सूर्य ग्रह होते है, इस गोचर से सिंह राशि वालों को लाभ मिलने वाला हैं। ऐसे में सिंह राशि वालों को उच्च शिक्षा का अवसर मिल सकता है।

अपार धन लाभ

सूर्य के गोचर सिंह राशि वालों के नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। इस अवधि में अधिकारी वर्ग से सिंह राशि वालों को सहयोग मिलेगा और अपार धन की प्राप्ति भी हो सकती है।

मिथुन राशि

सूर्य के गोचर से मिथुन राशि वालों को धन लाभ का योग बन रहा है। मिथुन राशि वालों के 11वें भाव में सूर्य गोचर करने वाले है। इस गोचर से मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

नौकरी की तलाश

गोचर की इस अवधि में नई नौकरी की तलाश पूरी होने वाली है। साथ ही, लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और समस्याओं से छुटकारा भी मिलेगा।

वृषभ राशि

इस राशि वालों के 12वें भाव में सूर्य गोचर कर चुका है। इस राशि वालों को सूर्य के गोचर से करियर में फायदा मिलने वाला है। शुभ कार्यों के चलते अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है।

विदेश में नौकरी

वृषभ राशि वालों को गोचर की इस अवधि में विदेश में नौकरी मिलने के आसार हैं। इस अवधि में वृषभ राशि वालों का भक्ति, भाव और अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ सकता है।

अगर सूर्य देव के राशि परिवर्तन से जुड़ी ये स्टोरी आपको पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

दूसरों की इन चीजों का करेंगे इस्तेमाल तो हमेशा रहेंगे कंगाल