सभी ग्रह एक समय के बाद सभी राशियों में गोचर करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं कि सूर्य का धनु में होगा गोचर, इन राशियों के जीवन में आएगा भूचाल-
हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्य धनु राशि में 15 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे और 14 जनवरी 2025 को मकर में प्रवेश करेंगे।
वृषभ राशि के लोगों को व्यापार में नुकसान हो सकता है। साथ ही,परिवार के तरफ से मनमुटाव हो सकता है और धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि के लोगों का घरेलू सुख बाधित हो सकता है और करियर में असफल हो सकते हैं। साथ ही, काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं।
मकर राशि के लोगों के जीवन में परेशानियों का पहाड़ टूट सकता है और पिता का भरोसा टूट सकता है।
मीन राशि के लोगों पर शत्रु हावी हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो सकती है। सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
सूर्य का धनु में गोचर होने से इन राशियों के जीवन में भूचाल आएगा। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM