15 मई के बाद इन 4 राशियों के जीवन में आ सकता है भूचाल


By Ayushi Singh15, May 2025 02:30 PMnaidunia.com

सारे ग्रह एक समय के बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव 12 राशियों पर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं कि 15 मई के बाद किन 4 राशियों के जीवन में भूचाल आ सकता है।

सूर्य गोचर 2025

ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन 15 मई को वृषभ राशि में होगा और सूर्य का यह राशि परिवर्तन करीब एक साल के बाद हो रहा है।

मेष राशि

सूर्य के परिवर्तन करने से मेष राशि के लोगों को सतर्क रहना होगा। प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है और इस बीच सेहत का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए सूर्य का परिवर्तन अशुभ साबित हो सकता है और इस समय आपके संबंध खराब हो सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों का पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है और दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद पैदा हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को अशुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

15 मई के बाद इन 4 राशियों के जीवन में भूचाल आ सकता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए कौन-सा दीपक जलाएं?