Surya Grahan 2023: इन 5 राशियों के जातकों की चमकेगी किस्मत


By Sandeep Chourey12, Apr 2023 01:56 PMnaidunia.com

20 अप्रैल का सूर्यग्रहण

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यह सूर्य ग्रहण मेष राशि में लगेगा।

कंकणाकृति सूर्य ग्रहण

ज्योतिष के मुताबिक यह एक कंकणाकृति सूर्य ग्रहण होगा। मेष राशि में 19 साल बाद कोई सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इन जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण फायदेमंद रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को धन, यश में वृद्धि होगी। सरकारी काम तेजी से पूरे होंगे। उपहार, सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत में सुधार होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पुरानी समस्याओं का निराकरण होगा। पैसों का लाभ होगा। आर्थिक पक्ष सुधरेगा।

धनु राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की खूब प्रशंसा होगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों की परेशानियां जल्द खत्म होगी। संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों का रचनात्मक प्रयास सफल होगा। धन के क्षेत्र में प्रगति होगी। कारोबार फलेगा-फूलेगा। स्वास्थ्य में जल्द सुधार होगा।

नींबू मिर्ची के इन जबरदस्त टोटकों से जागेगी सोई किस्मत