ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इसका असर पूरी दुनिया में चल रही गतिविधियों पर भी देखने को मिलता है।
साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, सोमवार के दिन लगेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूर्य ग्रहण का सकारात्मक और नकारात्मक दोनों रूप से राशियों पर असर पड़ता है।
अप्रैल माह में लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दर्शनीय नहीं होगा। इस वजह से अपने देश में सूतक के नियम लागू नहीं होंगे।
भारत में सूर्य ग्रहण दर्शनीय नहीं होगा, लेकिन कुछ राशि वालों को सावधान रहना होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण 3 राशियों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।
सूर्य ग्रहण के प्रभाव से वृषभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे में इस राशि वालों को सावधान रहना होगा।
इस राशि वालों के पारिवारिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आपका पार्टनर के साथ झगड़ा भी हो सकता है।
सूर्य ग्रहण का नकारात्मक असर वृश्चिक राशि वालों पर भी देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सतर्क रहना होगा।
इस लेख में दी गई पूरी जानकारी सामान्य मान्यता और धार्मिक भावनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हमारी तरफ से नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि सूर्य ग्रहण का असर किन राशि वालों पर पड़ने वाला है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ