सूर्य ग्रहण के दिन क्या उपाय करना चाहिए?


By Ayushi Singh25, Mar 2025 01:30 PMnaidunia.com

साल 2025 में चार ग्रहण देखने को मिलेंगे। इनमें से दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण होंगे। आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के दिन क्या उपाय करना चाहिए-

सूर्य ग्रहण कब है?

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण बेहद खास रहने वाला है। 29 मार्च 2025 को चैत्र अमावस्या के दिन पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है।

सूर्य ग्रहण होने वाला है खास

29 मार्च को सूर्य ग्रहण मीन राशि और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा। इस दौरान सूर्य, राहु, शुक्र, बुध और चंद्रमा सभी मीन राशि में स्थिति रहेंगे।

मंत्रों का जाप करें

कहा जाता  है कि सूर्य ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है।

दान-पुण्य करें

इस दौरान गरीबों और जरूरतमंदों में दान करना लाभकारी माना जाता है, क्योंकि इससे जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

सूर्य मंत्र का जप करें

सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य मंत्र का जप करने से जीवन पर नकारात्मक प्रभाव कम पड़ने लगता है और इससे सुख-शांति का वास होता है।

नारियल जल में प्रवाहित करें

6 नारियल को अपने सिर पर घूमाने के बाद जल में प्रवाहित करें। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

सूर्य ग्रहण के दिन यह उपाय करना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

घर से निकलते समय टोकना क्यों नहीं चाहिए?