सूर्य-राहु की युति से संवरेगी इन राशियों की किस्मत


By Kushagra Valuskar23, Dec 2023 05:36 PMnaidunia.com

ग्रह गोचर

वैदिक ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक ग्रह तय समय के बाद अपनी राशि बदलता है। ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने राशि बदलते हैं।

सूर्य राशि परिवर्तन

अगले साल सूर्य का मीन राशि में प्रवेश होगा। इस स्थान पर राहु ग्रह पहले से ही मौजूद है। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति होगी।

सूर्य-राहु की युति

सूर्य और राहु की युति से कुछ राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 14 मार्च को सूर्य का मीन राशि में गोचर होगा। ऐसे में दोनों ग्रहों का संयोग 12 अप्रैल 2024 तक रहेगा।

वृषभ राशि

सूर्य और राहु की युति वृषभ राशिवालों के लिए लाभकारी हो सकती है। इच्छाएं प्रबल हो सकती हैं। आप हर काम में 100 प्रतिशत देंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह संयोग अच्छा साबित होगा। जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलेगी। बैंक बैलेंस बढ़ेगा।

मकर राशि

मकर राशिवालों को लाभ मिलने की पूरी संभावना है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में जोखिम उठान में सफलता मिलेगी।

खरमास और मलमास में क्या होता है अंतर? जानें