ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की स्थिति में बदलाव के लिए साल 2024 का पहला महीना बेहद खास रहने वाला है। आइए जानते है कौन-सी राशियां जनवरी के माह में मालामाल होने वाली है?
पंचांग के अनुसार, जनवरी 2024 में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले है। इस परिवर्तन से कई राशियों को लाभ मिलने वाला है।
2 जनवरी को बुध ग्रह वृश्चिक राशि में मार्गी होने वाले है। 15 जनवरी से सूर्य देव मकर राशि में गोचर करने वाले है, वहीं 16 जनवरी को मंगल ग्रह धनु राशि में प्रवेश करने वाले है।
18 जनवरी को ही शुक्र देव धनु राशि में गोचर करने वाले है। इन ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होने वाले है।
मेष राशि वालों के लिए बुध लग्न भाव में विराजमान होगा। 2024 के पहले महीने में मेष राशि वालों का भाग्योदय होने वाला है। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। मांगलिक योग बनने से बिजनेस में फायदा मिलेगा।
मकर राशि वालों को जनवरी के माह में आय का नया स्त्रोत मिल सकता है। साथ है, करियर ग्रोथ के लिए भी यह माह काफी लाभकारी साबित होने वाला है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
कन्या राशि के जातकों के लग्न भाव में केतु और सूर्य पांचवे भाव में रहने वाले है। कन्या राशि में बुध तीसरे भाव में मार्गी होने वाले है। इस स्थिति में कन्या राशि के जातकों को संतान सुख की प्राप्ति होगी।
कन्या राशि के जातकों को इस गोचर से शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है। साथ ही, कई मुश्किलों से छुटकारा भी मिलने वाला है।