बॉलीवुड के वो दिग्गज सितारे जो नहीं देख सके अपनी आखिरी फिल्म


By Ritesh Mishra14, Jan 2025 03:50 PMnaidunia.com

बॉलीवुड के एक्टर-एक्ट्रेस करोड़ों की संख्या में फैंस होते है। अभिनेता अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनके दुनिया को छोड़ के चले जाने पर भी फैंस उन्हें भूला नहीं पाते हैं।

सितारे जो नहीं देख सके अपनी आखरी फिल्म

बॉलीवुड के कई जाने-माने एक्टर्स ने आचानक ही दुनिया को अलविदा कह दिया। आज इस लेख में हम उन्ही एक्टर्स के बारें में जानेंगे, जो अचानक चले जाने के कारण अपनी आखरी फिल्म नहीं देख सके।

सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म

17 जनवरी 2025 को रीलिज हो रही फिल्म इमरजेंसी में सतीश कौशिक आखिरी बार नजर आएंगे। इस फिल्म में वो कंगना के साथ अहम किरदार निभाते दिखेंगे।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी। जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था। फैंस अभिनेता को आखिरी बार स्क्रीन पर देख कर इमोशनल रह गए थे।

श्रीदेवी की आखिरी फिल्म

श्रीदेवी का निधन साल 2018 में हुआ था। उनकी आखिरी फिल्म जीरो थी, जो उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ ने कैमियो रोल प्ले किया था।

दिव्या भारती की आखिरी फिल्म

दिव्या भारती की अचानक हुई मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। केवल 19 साल की उम्र में उन्होंने देश को अलविदा कह दिया था। एक्ट्रेस की मौत के बाद उनकी एक-दो नहीं बल्कि तीन फिल्में रिलीज हुई थी।

मधुबाला की आखिरी फिल्म

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जाने वाली मधुबाला कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। इनकी आखिरी फिल्म मौत के 2 साल बाद रिलीज हुई थी।

ओम पूरी की आखिरी फिल्म

दिग्गज अभिनेता ओम पूरी ने साल 2017 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक्टर की मौत के बाद उनकी कई फिल्में आई थी।

इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

TV की वो जोड़ियां जिन पर आज भी प्‍यार लुटाते हैं लोग