शुक्र दोष से वैवाहिक जीवन हो सकता है बर्बाद


By Amrendra Kumar Yadav17, Jun 2024 08:50 PMnaidunia.com

शुक्र देव हैं विलासिता के कारक

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव का विशेष महत्व है। शुक्र देव को भौतिक सुखों और विलासिता का कारक माना जाता है। कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने से जीवन में मान-सम्मान और सफलता प्राप्त होती है।

जीवन में आती है परेशानियां

वहीं, शुक्र ग्रह के कमजोर होने से जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शुक्र के कमजोर होने से शुक्र दोष लगता है।

वैवाहिक जीवन में आती है दिक्कतें

कुंडली में शुक्र दोष लगने से वैवाहिक जीवन में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से स्त्री सुख नहीं मिलता है।

पति-पत्नी में रहती है अनबन

शुक्र दोष की वजह से पति-पत्नी के रिश्तों में खटास आती है। इस वजह से कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

संतान प्राप्ति में दिक्कत

वहीं, इस दोष की वजह से संतान प्राप्ति में भी कठिनाई होती है। इस वजह से भी वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आता है।

प्रेम संबंधों में असफलता

प्रेम संबंधों में बार-बार असफलता मिल रही है या तमाम कोशिशों के बाद भी प्यार मुकम्मल नहीं हो रहा है तो इसका कारण शुक्र दोष है।

टूट जाते हैं रिश्ते

शुक्र दोष की वजह से कई बार वैवाहिक रिश्ते टूट जाते हैं। वहीं, शादी के बाद वैवाहिक जीवन में सामंजस्य भी नहीं हो पाता है।

शुक्र दोष की वजह से जीवन में स्त्री सुख की कमी आती है। ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

मंगलवार को गाय को गुड़ खिलाने से क्या होता है?