रात को सोते समय सभी को सपने नजर आते हैं। स्वप्न शास्त्र में सभी सपनों का मतलब बताया गया है। सपने में कुछ घटनाओं को देखना अशुभ भी माना जाता है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में कुछ चीजों को देखना अशुभ माना जाता है। यदि आपको यह चीजें नजर आती हैं तो सावधान हो जाएं।
सपने में नजर आने वाली कुछ अशुभ चीजें भविष्य की परेशानियों का संकेत देते हैं। आइए इन चीजों के बारे में एक बार विस्तार से बात कर लेते हैं।
यदि आपको सपने में कैंची नजर आती है तो यह एक अशुभ सपना है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने का मतलब है कि आपके रिश्तों में परेशानियां आ सकती हैं।
सपने में बालों को टूटता हुआ देखना भी अशुभ माना जाता है। इस सपने को देखने का मतलब है कि कोई न कोई अशुभ घटना जरूर होगी।
सपने में बच्चे को रोते हुए देखना भी बेहद अशुभ होता है। स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि ऐसा सपना आपके लिए परेशानी बन सकता है।
सपने में अगर आप खुद को सिर पर झाड़ू रखते हुए देखते हैं तो यह एक बेहद अशुभ संकेत है। इसका अर्थ निकलता है कि आने वाले दिनों में आपको कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी।
सपने में खुद को ऊंचाई से गिरते हुए देखना भी शुभ नहीं माना जाता है। इसका मतलब निकलता है कि आपका कोई जरूरी काम अटक सकता है।
यहां हमने जाना कि बुरे दिन शुरू होने से पहले कैसे सपने आते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ