Swapna Shastra: घर में पुश्तैनी खजाना छिपे होने पर मिलते हैं ये संकेत


By Ekta Sharma04, Feb 2023 06:05 PMnaidunia.com

धन लाभ के संकेत

जिन लोगों की किस्मत में अचानक धन प्राप्ति के योग बनते हैं, उन्हें गुप्त खजाना प्राप्त होता है। गुप्त खजाना मिलने से पहले व्यक्ति को सपनों के जरिए कुछ संकेत मिलते हैं।

कुआं दिखाई देना

अगर किसी जातक के सपने में कुआं दिखाई देता है तो यह गड़ा हुआ खजाना मिलने के संकेत होते हैं। सपने में कोई गड्ढा, छोटा कुआं, खाई दिखे तो गड़े हुए खजाने के ये संकेत हैं।

सफेद नाग

सपने में सफेद नाग या सफेद नाग-नागिन की जोड़ी दिखे तो समझ जाएं कि आपको अचानक धन लाभ होने वाला है। नाग पितृ देवता के रूप में गोचर करते हैं और योग्य व्यक्ति को आकर दर्शन देते हैं।

सपने में फूल

सपने में फूल का दिखाई देना भी शुभ माना गया है। सपने में यदि आपको फूल दिखाई दे तो इसका मतलब है, आपको धन लाभ या खजाना मिलने वाला है।

सफेद हाथी

सपने में सफेद हाथी के दर्शन करना बहुत ही शुभ माना गया है। सफेद हाथी जिस जगह दिखाई दे उसी जगह गड़ा हुआ धन होता है। यह अचानक धन लाभ के योग बताता है।

Vastu Tips: अपनाएं यह तरीके, दूर होंगे घर के वास्तु दोष, बरसेगा धन