स्वरा भास्कर ने फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कोर्ट मैरिज के जरिए हर किसी को हैरान कर दिया है।
इस स्पेशल मौके पर स्वरा भास्कर ने अपनी मां की ज्वैलरी और साड़ी पहनी जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस अगले महीने यानी मार्च में दिल्ली में धूम धाम से शादी करेंगी।
फहाद अहमद सपा के लीडर हैं। दोनों की मुलाकात भी एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी।
फहाद अहमद स्वरा भास्कर से 4 साल छोटे हैं। फहाद 31 के हैं और स्वरा 34 साल की हैं।
दोनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। दोनों की फोटोज काफी वायरल हो रही है।
शादी की खबर मिलते ही कपल को हर कोई बधाई दे रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कपल को शुभकामनाएं दी।