पैरों की सूजन से चुटकी में राहत दिलाने वाले घरेलू उपाय


By Arbaaj16, Oct 2023 02:01 PMnaidunia.com

पैर सूजन

पैरों में सूजन आना एक आम समस्या है, लेकिन सूजन के कारण दर्दनाक दर्द को सहना पड़ता है।

घरेलू नुस्खे

घरेलू उपाय सूजन के लिए बेहद ही कारगर माने जाते हैं। आइए जानते है किन घरेलू उपायों से पैरों की सूजन से राहत पाया जा सकता है।

नींबू का उपाय

नींबू का रस, जैतून का तेल और आधा चम्मच दालचीनी के चूर्ण को मिलाकर सूजन वाली जगह पर मालिश करें। ऐसा करने से सूजन कम किया जा सकता है।

बर्फ का उपाय

पैर में सूजन आने पर बर्फ का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक कपड़े में बर्फ के कुछ टुकड़ों को जमा करके सिकाई करें।

हल्दी और नारियल का उपाय

हल्दी और नारियल तेल का नुस्खा भी सूजन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए 1 चम्मच हल्दी और नारियल तेल को मिलाकर पेस्ट बनाएं। पेस्ट को सूजन वाली जगह पर लगाएं।

सेंधा नमक का उपाय

सेंधा का नमक पैरों की सूजन से निजात दिलाने के लिए कारगर माना जाता है। सेंधा नमक को गुनगुने पानी में मिलाकर उसमें पैरों को भिगो दें।

नमक का उपाय

पैरों में सूजन होने पर नमक के सेवन से परहेज करना चाहिए। कम मात्रा में नमक का सेवन करने पर भी पैरों की सूजन से राहत पाया जा सकता है।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दिमाग और मन को मजबूत बनाने के लिए रोजाना करें ये 2 योगासन