दिमाग और मन को मजबूत बनाने के लिए रोजाना करें ये 2 योगासन


By Sahil16, Oct 2023 01:48 PMnaidunia.com

योगासन

योग को डेली रूटीन का हिस्सा बनाने से स्वास्थ्य को अनेक लाभ मिलते हैं। इतना ही नहीं, कई प्रकार की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

मन होगा मजबूत

मन का एकाग्र होना बेहद जरूरी होता है। यदि आपका मन भटकता है तो आप किसी भी कार्य को अच्छे से नहीं कर पाएंगे। मन और दिमाग को मजबूत बनाने के लिए कुछ योगासन का अभ्यास करें।

सुखासन

योग की दुनिया में सुखासन को सबसे आसान और फायदेमंद आसन माना जाता है। यह एक ऐसा योगासन है, जिसका अभ्यास करने से दिमाग को शक्ति मिलती है।

सुखासन करने की विधि

सुखासन करने के लिए सबसे पहले आलथी पालथी मारके बैठ जाएं। अब शांत मन से नाक के दाएं छिद्र को हाथ से बंद कर लें।

नाक से लें स्वास

इसके बाद एक मिनट तक दोनों आंखों को बंद रखें और बाईं नाक से ही सांस शरीर के अंदर लें। ऐसा करने से आपका मन शांत हो जाएगा।

सुखासन के लाभ

रोजाना 5 से 6 मिनट सुखासन का अभ्यास करने से आप खुद को मानसिक तनाव से भी बचा पाएंगे। इसके अलावा, दिमाग रिलैक्स हो जाएगा और फोकस में भी सुधार होता है।

प्राणायाम

दिमाग की याददाश्त तेज करने के लिए आप प्राणायाम का अभ्यास कर सकते हैं। मन को मजबूत करने का काम भी प्राणायाम करता है।

प्राणायाम की विधि

प्राणायाम करने के लिए चुपचाप बैठ जाएं। आंखें बंद करके धीमी गति से सांस छोड़े और अंदर लें। इस दौरान अपनी पीठ को भी बिल्कुल सीधा रखें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

भीगे चने से दूर होगा बैड कोलेस्ट्रॉल