जांघों की सूजन कम करने के आसान तरीके


By Prakhar Pandey16, Apr 2023 11:46 AMnaidunia.com

लाइफस्टाइल

भागदौड़ बढ़ी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट के चलते लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। उनमें से एक जांघ में सूजन आना भी हैं। आइए जानते हैं इसे ठीक करने के तरीकें।

जांघ

जांघ शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होता हैं, ऐसे में इसका मजबूत होना भी बेहद जरूरी हैं। जांघों में सूजन आने की स्थिति में आपको ये उपाय बेहद काम आने वाले हैं।

वजह

जांघों में सूजन आने की वजह लंबी दूर तक चलना, दिल से जुड़ी बीमारी, हाई बीपी समस्या, ज्यादा समय के लिए पैर लटका के बैठना, पीरियड्स के दौरान दिक्कत हो सकती हैं।

उपाय

धूप विटामिन D का सबसे बड़ा सोर्स होता हैं, ऐसे में अगर आप रोज 10-15 मिनट धूप में बैठते हैं जांघों की सूजन में कमी आएगी।

गर्म पानी

जांघों में सूजन की स्थिति में आप अपने पैरों को गर्म पानी में 10-15 मिनट के लिए डालकर रख सकते हैं। इससे पैरों की सूजन कम होगी।

सिकाई

अगर गर्मी में के मौसम में जांघ में सूजन की समस्या आ रही हैं तो आप जांघों की बर्फ से सिकाई कर सकते हैं। ऐसा करने से नसों को आराम मिलेगा और सूजन कम होगी।

मालिश

सूजन की स्थिति में अपने पैरों को हल्के गर्म ऑलिव ऑयल से मालिश करें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से सूजन में कमी आएगी और दर्द भी खत्म होगा।

दर्द

अगर दर्द हद से ज्यादा हो रहा हो या किसी हड्डी के टूटने की शिकायत लगें तो डॉक्टर से अवश्य परामर्श कर लें। यह सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ

फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स