मसूड़ों में सूजन या दर्द भी हो सकता है हार्ट अटैक का संकेत


By Sandeep Chourey15, Nov 2023 10:52 AMnaidunia.com

हार्ट अटैक की समस्या

आजकल कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक की समस्या देखी जाने लगी है। अनियमित जीवन शैली इसका मुख्य कारण होता है।

ये समस्या हो तो रहें अलर्ट

हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, जेनेटिक डिसऑर्डर की समस्या हो तो ऐसे लोगों को कुछ लक्षणों की बिल्कुल भी अनदेखी नहीं करना चाहिए।

शरीर के संकेत

हार्ट अटैक आने से पहले शरीर कुछ संकेत जरूर देता है। यदि इस लक्षणों को समय रहते समझ लिया जाए तो किसी बड़ी शारीरिक समस्या से बचा जा सकता है।

मसूड़ों में सूजन

डॉक्टर अखिलेश भार्गव के मुताबिक, मसूड़ों की सूजन और धमनियों में सूजन का सीधा कनेक्शन होता है। मसूड़ों में सूजन आने पर हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है।

त्वचा पर निशान

शरीर में यदि बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, तो इससे त्वचा पर निशान देखने को मिलते हैं। त्वचा पर संतरी, पीले रंग के निशान दिखने लगते हैं।

आंखों पर चकत्ते

आंखों के ऊपरी हिस्से में पीले चकत्ते या पपड़ी दिखाई देने पर भी सतर्क रहें। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण हो सकता है।

हाथ-पैरों में दर्द

खून में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है, ताे हाथ और पैराें की त्वचा पर सिहरन ही महसूस हाेने लगती है। कंपन महसूस होता है। यह काेलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत हाे सकता है।

डेंगू जल्दी ठीक करने के लिए क्या खाएं? जानें