पैरों में सूजन किसी भी व्यक्ति को हो सकती है और यह कई बार किसी अन्य समस्या का भी संकेत हो सकती है।
अगर पैरों में सूजन के साथ-साथ पेशाब में खून, पेशाब करते समय दर्द या जलन, थकान और उल्टी जैसे लक्षण हो तो इसका कारण किडनी समस्या हो सकती है।
किडनी का दर्द पीठ के निचले हिस्से में महसूस हो सकता है। यूरिन जाते वक्त दर्द महसूस हो तो यह किडनी में इन्फेक्शन के लक्षण हो सकते हैं।
किडनी खराब होने से बहुत सी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसमें से एक है पैरों में सूजन। ऐसी स्थिति में तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
आज तकनीक के दौर में उपचार बहुत संभव होता है तो अगर आप इस समस्या से पीड़ित हैं तो उसे लंबे समय तक नजरअंदाज न करें।
पैरों में सूजन कई कारणों से हो सकती हैं जैसे शारीरिक श्रम, गुर्दे की समस्या, नसों की बीमारी और शरीर के पोषक तत्वों का अधिकता या कमी आदि।