पेट की टीबी के लक्षण क्या हैं?


By Ritesh Mishra09, May 2025 06:05 PMnaidunia.com

टीवी एक जानलेवा बीमारी है और सही समय पर इसके लक्षणों की पहचान न करने से आगे चलकर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस बीमारी का सही समय पर पहचान कर कई गंभीर बीमारी का शिकार होने से बचा जा सकता है।

टीवी के लक्षण

टीबी की बीमारी को लेकर लोगों में अक्सर जानकारी की कमी होती है, जिसके कारण वो इसकी पहचान नहीं कर पाते हैं। आज हम इस लेख में आपको टीवी के कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे, जिससे आप इस बीमारी की पहचान कर सकते हैं।

पेट में दर्द रहना

टीवी की बीमारी होने पर नाभि के आसपास हल्का या तेज दर्द हो होता है। यह दर्द लंबे समय तक बना रहता है।

वजन कम होना

बिना किसी कारण के शरीर का वजन लगातार कम होना भी टीवी का लक्षण हैं। इसलिए समय रहते इसकी जांच करवाएं।

दस्त या कब्ज रहना

अगर आपका डाइजेशन में लगातार गड़बड़ रहता है तो यह कब्ज की समस्या के कारण हो सकता है। टीवी के कारण कभी-कभी दस्त और कभी कब्ज की समस्या रहती है।

पेट फूलना

टीवी की बीमारी होने पर अक्सर गैस की समस्या रहती है। साथ ही इस परेशानी में कुछ खाने के बाद पेट का भारी लगना भी शामिल है।

थकान और कमजोरी

टीवी की समस्या होने पर अक्सर थकान और कमजोरी का सामना करना पड़ता है। इससे पूरे दिन लो फिल करते हैं।

पेट की टीबी के ये लक्षण हैं। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जीभ की सफाई न करने पर होते हैं ये 5 रोग