फूड पॉइजनिंग संक्रमित भोजन के सेवन से होता है। यह एक तरह का इन्फेक्शन है जो बैक्टीरिया, वायरस, कवक आदि के कारण हो सकता है।
गर्मियों के मौसम में खाना जल्दी खराब होता है, इसलिए फूड पॉइजनिंग होने का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है।
आइए आपको बताते हैं कि उन लक्षणों के बारे में, जिससे आपको पता चल सके कि आप फूड पॉइजनिंग को शिकार हैं।
संक्रमित खाना खाने के कुछ ही घंटे बाद ये लक्षण दिखने लगता है। इसके जरिए शरीर हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालने की कोशिश करता है।
डायरिया भी हानिकारक बैक्टीरिया के कारण होता है। इसके साथ बाउल मूवमेंट, लूज स्टूल और पेट में दर्द जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं।
पेट में दर्द या क्रैंप होना भी फूड प्वाइजनिंग का एक आम लक्षण है। हानिकारक बैक्टीरिया या पैरासाइट आपके पाचन तंत्र में इरीटेशन पैदा कर सकते हैं।
इन्फेक्शन से लड़ने के लिए आपका शरीर अपना तापमान बढ़ा लेता है और इस वजह से आपको बुखार भी महसूस हो सकता है।
शरीर के इन्फेक्शन से लड़ने के प्रयास या डिहाइड्रेशन के कारण आपको सिर दर्द भी हो सकता है। ये भी फूड पॉइजनिंग का लक्षण है।