इन दिनों बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की समस्या आम हो गई है। इसकी वजह से मोटापा और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी बढ़ जाता है।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपके हाथों और नाखूनों में भी इसके लक्षण दिखने लगते हैं, जिन्हें पहचानना और उनका ध्यान रखना जरूरी है।
कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने से नाखून पीले पड़ने लगते हैं। यह शरीर में खराब ब्लड सर्कुलेशन का संकेत है।
इसके अलावा नाखूनों में दरारें बनना या नाखून के ग्रोथ का रुकना भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकते हैं।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हाथों की रक्त वाहिकाएं बंद हो सकती हैं। इसकी वजह से हाथों में दर्द होने लगता है।
हाई कोलेस्ट्रोल और मोटापे के कारण ब्लड का सही बहाव नहीं हो पाता है। इससे हाथों में झनझनाहट होती है। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
अगर आपके हाथ-पैर सुन्न पड़ जाते हैं या पैर हमेशा ठंडे बने रहते हैं, तो ये भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल का लक्षण हो सकता है।
कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से फैट, नसों के अंदर जमा होने लगता है और नसों को संकरा कर देता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत आती है।