गर्मी में आपको ज्यादा मसालेदार खाने से बचना चाहिए। ज्यादा मसाले शरीर में गर्मी पैदा करते हैं। मसालेदार खाना शरीर में मेटाबोलिज्म को बढ़ा देता है।
गर्मी में ज्यादा तेल वाली सब्जियां या फिर तला हुआ भोजन खाने से बचना चाहिए। इस तरह के खाने से गर्मी में और परेशानी हो सकती है।
गर्मी में आपको ज्यादा भारी खाना भी नहीं खाना चाहिए। आपको राजमा, छोले या बेसन से बनी चीजें खाने से बचना चाहिए। इससे पेट खराब हो सकता है।
गर्मी में आपको ज्यादा नॉन वेज खाने से भी परहेज करना चाहिए। मांसाहारी खाना जैसे फिश, चिकन, मीट, सी फूड का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
नानवेज में ज्यादा मसाले भी डाले जाते हैं जो पेट में गर्मी पैदा कर सकते हैं। इस तरह के खाने के बाद आपको डायरिया की समस्या हो सकती है।
गर्मी में जंक फूड आपको फूड पाइजनिंक की समस्या से परेशान कर सकता है। गर्मी में ऐसे खाने को पचाने में मुश्किल होती है।
गर्मी के मौसम में बाहर का स्ट्रीट फूड तो बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इससे इंफेक्शन होने के चांस काफी ज्यादा रहते हैं। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो जाते हैं।
गर्मी में आपको ज्यादा चाय और काफी पीने से भी बचना चाहिए। ज्यादा कैफीन के सेवन से शरीर में गर्मी पैदा होती है।
गर्मी में ज्यादा सॉस और चटनी का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इससे नुकसान हो सकता है। इससे शरीर सुस्त बनता है।
तेज गर्मी में ज्यादा कोल्ड्रिंक और आइसक्रीम भी नहीं खानी चाहिए। इससे आपको पेट से जुड़ी परेशानी या फिर सर्द गरम की समस्या हो सकती है।