शरीर में खून की कमी होने पर कौन से लक्षण दिखते हैं?


By Ritesh Mishra12, Feb 2025 11:59 AMnaidunia.com

शरीर में होने वाली खून की कमी को मेडिकल की भाषा में एनीमिया कहा जाता है। अगर शरीर में हीमोग्लोबिन कम हो जाए, तो इससे ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इससे कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

शरीर में खून की कमी के लक्षण

आज हम इस लेख में आपको शरीर में खून की कमी होने पर कौन से लक्षण दिखते हैं, उनके बारे में बताएंगे। जिस पर समय रहते हुए ध्यान देकर आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

शारीरिक कमजोरी और थकान

शरीर में खून की कमी होने पर थोड़ी सी मेहनत करने पर जल्दी थकान महसूस होने लगती है। जिससे शरीर में ऊर्जा की कमी लगती है।

त्वचा का नूर गायब होना

शरीर में खून की कमी होने पर स्किन का ग्लो उड़ जाता है। जिससे स्किन फिकी नजर आ सकती है।

सांस का फूलना

बॉडी में ब्लड की कमी होने पर सांस फूलने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे दिल की धड़कन तेज हो सकती है।

सिरदर्द और चक्कर आना

शरीर में खून की कमी होने पर अक्सर सिर में हल्का दर्द रहता है। साथ ही कुछ देर खड़े होने पर ही चक्कर आने लगता है।

बालों का ज्यादा झड़ना

शरीर में खून की कमी होने पर बाल रूखे और कमजोर हो सकते हैं। जिससे बालों की झड़ने की परेशानी बढ़ सकती हैं।

इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सर्दियों में भुनी हुई किशमिश खाने से क्या होता है?