किशमिश का पानी पीना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। अगर आप रोजाना एक महीने तक सुबह खाली पेट पीते हैं, तो इससे आपके शरीर में ये कमाल के बदलाव देखने को मिलेंगे।
किशमिश का पानी लिवर को साफ करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है।
एक महीने लगातार भीगी किशमिश का पानी पीने से शरीर में हो रही खून की कमी दूर होती है।
कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करता है और हृदय रोगों के खतरे को कम करता है। यह ब्लड प्रेशर को बैलेंस में रखता है।
किशमिश का पानी खून साफ करने में मदद करता है, जिससे त्वचा में निखार आता है। इससे मुंहासों और स्किन प्रॉब्लम में फायदा हो सकता है।
किशमिश में कैल्शियम और बोरॉन होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके पानी से आर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है।
इसके लिए रात में 1 गिलास पानी में 10-15 किशमिश भिगो दें। सुबह खाली पेट इसका पानी पीएं।
रोजाना सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीकर आप भी इन फायदों को उठा सकते हैं। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com