पुरुषों में ऑस्टियोपोरोसिस के इन लक्ष्णों को न करें अनदेखा


By Prakhar Pandey14, Dec 2023 08:56 AMnaidunia.com

ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी होने के चलते ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या भी हो सकती है। आइए जानते हैं किन लक्षणों से आप इस समस्या की पहचान कर सकते है?

कैल्शियम से भरपूर डाइट

हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। कैल्शियम से भरपूर डाइट लेने के लिए केला या दूध का सेवन कर सकते है।

रिसर्च का परिणाम

एक रिसर्च के मुताबिक, विटामिन-डी की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती है। बढ़ती उम्र के साथ टेस्टोस्टेरोन की कमी से पुरुषों में परेशानियां आती हैं।

हड्डी और स्वास्थ्य

पुरुषों में 30 साल की उम्र के बाद टेस्टोस्टेरोन हार्मोन लेवल हर साल करीब 1 फीसदी के दर से गिरने लगता हैं। ऐसे में इसके लक्षणों की अनदेखी न करें।

कमी के लक्षण

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी के चलते काफी ज्यादा थकान महसूस होती हैं। पेट बाहर निकलने लगता है और डिप्रेशन के लक्षण भी दिखाई जाते है।

हार्मोन का महत्व

बॉडी में टेस्टोस्टेरोन लेवल मांसपेशियों और हड्डी की हेल्थ लिए जरूरी हार्मोन होता है। एक शोध के अनुसार, ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या की सबसे बड़ी वजह टेस्टोस्टेरोन की कमी होती है।

नशीले पदार्थ

पुरुषों को नशीला पदार्थ, धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन करने से बचना चाहिए। आहार में नियमित रूप से कैल्शियम युक्त और विटामिन-डी के आहार का सेवन करना चाहिए।

40 मिनट व्यायाम

ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से बचने के लिए रोजाना समय निकालकर कम से कम 30-40 मिनट व्यायाम करना चाहिए।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Uric Acid के मरीज रोजाना पिएं दूध, मिलेंगे कई फायदे