ज्यादा कसरत करने से क्या होगा?


By Sahil12, Apr 2024 03:16 PMnaidunia.com

ज्यादा एक्सरसाइज करना

सेहतमंद रहने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। हालांकि, ज्यादा कसरत करना भी शरीर के लिए सही नहीं है।

शरीर को हो सकता है नुकसान

ज्यादा कसरत करने से शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचता है। आइए ज्यादा एक्सरसाइज के शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर थोड़ी बात कर लेते हैं।

थकान महसूस होना

शरीर की क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज करने से कमजोरी महसूस होने लगती है। थकान की वजह से व्यक्ति का किसी कार्य को करने में भी मन नहीं लगता है।

मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं

ज्यादा कसरत करने का बुरा असर मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है। इसकी वजह से आप कई तरह के मानसिक विकार का सामना करना पड़ सकता है।

हार्ट संबंधित परेशानियां

जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने वालों को हार्ट संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा करना उन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक होता है, जिनका हार्ट पहले से ही सही नहीं है।

मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द

जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों में खिंचाव, मोच और हड्डिया टूटने की परेशानी हो सकती है। इतना ही नहीं, एक्सरसाइज अधिक करने की वजह से जोड़ों में दर्द और सूजन भी होने लगती है। 

नींद की समस्या

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि ज्यादा एक्सरसाइज करने की वजह से नींद की समस्या भी व्यक्ति को परेशान कर सकती है।

भूख न लगना

यदि आप जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं तो इसका बुरा असर पेट की सेहत पर भी पड़ सकता है। इसकी वजह से आपको भूख कम लगेगी।

यहां हमने जाना कि ज्यादा एक्सरसाइज कनरे का सेहत पर क्या असर पड़ता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बच्चों को खिलाएं ये 4 दालें, दिमाग और हड्डियां होंगी मजबूत