महिलाओं में PCOD के दिखते हैं 5 लक्षण


By Arbaaj21, Jan 2025 01:30 PMnaidunia.com

महिलाओं में पीसीओडी की समस्या होने पर कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं, जिससे अनुमान लगाया जा सकता हैं कि ये पीसीओडी के लक्षण है।

महिलाओं में पीसीओडी

पीसीओडी महिलाओं से जुड़ी एक समस्या है। यह महिलाओं में होने वाला एक हार्मोनल विकार है। पीसीओडी गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल, हार्मोन का असंतुलन और स्ट्रेस की वजह से ये समस्या हो जाती है।

चेहरे पर बाल उगाना

अगर किसी महिला के चेहरे पर बाल उग रहे हैं, तो यह पीसीओडी की समस्या का लक्षण हो सकता है। चेहरे के अलावा छाती और पेट पर भी बाल उग सकते है।

पीरियड्स अनियमित होना

महिलाओं को पीसीओडी होने पर बिल्कुल पीरियड्स नहीं होते या होने पर काफी दर्द भी महसूस होता है। यह भी पीसीओडी का एक लक्षण माना जाता है।

बालों का झड़ना

यदि किसी महिला के बाल अचानक तेजी से झड़ रहे है, तो यह पीसीओडी का लक्षण हो सकता है। पीसीओडी होने पर बाल झड़ने और हल्के हो जाते है।

वजन का बढ़ना

कई बार पीसीओडी के कारण महिलाओं के शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगती है। वजन का बढ़ना भी पीसीओडी का लक्षण माना जाता है।

स्किन का डार्क होना

महिलाओं में पीसीओडी होने पर स्किन डार्क होने जैसे लक्षण भी नजर आने लगते है। ये लक्षण हार्मोन असंतुलन के कारण हो जाते है।

महिलाओं में पीसीओडी होने पर ये 5 लक्षण दिखाई देते हैं। हेल्थ से जुड़ी और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रोज करें 1 योगासन, पेट और सांस से जुड़ी बीमारियां नहीं सताएंगी