शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक किडनी है। इससे जुड़े रोग की वजह से व्यक्ति को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
किडनी में सूजन होने पर कुछ लक्षण नजर आते हैं। इन्हें समझकर किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि किडनी में सूजन का अहम लक्षण पीठ में दर्द होना है। अगर यह दर्द लंबे समय से हो रहा है तो इग्नोर करने की भूल न करें।
हमेशा शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होती है तो यह भी किडनी में सूजन का लक्षण हो सकता है। ऐसी स्थिति में चेकअप कराना जरूरी होता है।
माना जाता है कि किडनी से जुड़ी किसी भी समस्या में यूरिन में बदलाव आ जाता है। पेशाब के रंग में बदलाव, खून आना जैसे किडनी की सूजन के लक्षण हो सकते हैं।
किडनी में सूजन होने पर ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। अगर आपका रक्तचाप कंट्रोल में नहीं रहता है तो डॉक्टर की सलाह एक बार जरूर लें।
किडनी की सूजन के कारण पेट में अचानक दर्द होता है। अगर आपके पेट में ज्यादातर दर्द होता है तो उसकी वजह जरूर पता कर लें।
किडनी में सूजन होने पर हल्का बुखार भी हो सकता है। इस वजह से डॉक्टर बुखार की जांच कराने की सलाह देते हैं।
यहां हमने जाना कि किडनी में सूजन होने पर क्या लक्षण नजर आते हैं। इस तरह की अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ