थायराइड की समस्या में दिखते हैं ये लक्षण


By Arbaaj16, Oct 2024 03:26 PMnaidunia.com

थायराइड शरीर से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। यह होने से गर्दन वाले हिस्से में तेजी से दर्द होता है। आइए जानते हैं कि थायराइड होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं?

थायराइड की समस्या

थायराइड ग्रंथि गर्दन में श्वास नली के ऊपर एवं स्वर यंत्र के दोनों भागों में होती है। यह थायरोक्सिन नामक हार्मोन बनाती है। जब हार्मोन का स्तर कम ज्यादा हो जाता है तो थायराइड हो जाता है।

बाल झड़ना

बाल झड़ना थायराइड का एक लक्षण हो सकता है। हाइपोथायराइडिज्म और हाइपरथायराइडिज्म, दोनों ही स्थितियों में हेयर फॉल हो सकता है।

चिड़चिड़ापन

थायराइड में हार्मोन अनियंत्रित हो जाते हैं। इसका असर हमारे व्यवहार पर पड़ता है। थायराइड में चिड़चिड़ापन होना एक आम लक्षण होता है।

मांसपेशियों में दर्द

थायराइड मांसपेशियों को कमजोर बना देता है। इससे शरीर के हिस्सों में दर्द महसूस हो सकता है। लंबे समय से हो रहे दर्द को अनदेखा न करें।

वजन घटना और बढ़ना

अगर आपका वजन तेजी से बढ़ या घट रहा है, तो थायराइड की समस्या हो सकती है। अचानक वजन बढ़ना और घटाना दोनों ही थायराइड के लक्षण होते हैं।

यह लक्षण थायराइड की समस्याओं के माने जाते हैं। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बढ़ती उम्र में दिमाग को चुस्त रखने के उपाय