यूरिन इंफेक्शन एक सामान्य समस्या है, जो किसी को भी हो सकती है।
यह एक तरह का ब्लैडर इंफेक्शन है, जो किडनी, मूत्राशय आदि जगहों पर होता है।
यूरिन इंफेक्शन होने पर पेशाब के दौरान तेल जलन और दर्द हो सकता है। यूटीआई होने पर महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग लक्षण दिखाई देते हैं।
पुरुषों में यूरिन इंफेक्शन होने का सबसे प्रमुख लक्षण बार-बार पेशाब आना है।
यूरिन इंफेक्शन होने पर पुरुषों को पेट के निचले हिस्से और कमर दर्द हो सकता है।
पुरुषों में समस्या होने पर पेशाब करते समय दर्द और जलन महसूस हो सकता है।
पेशाब के दौरान बदबू आना भी यूरिन इंफेक्शन का संकेत है। इस समस्या से बचने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं।