कैसे पता चलेगा कि पेट में कीड़े हैं?


By Sahil26, Apr 2024 02:12 PMnaidunia.com

पेट में कीड़े होने के लक्षण

आमतौर पर गंदा पानी पीने या बाहर का खाना खाने की वजह से पेट में कीड़े पनपने लगते हैं। आज बात कर रहे हैं कि पेट में कीड़े होने पर शरीर में क्या लक्षण नजर आते हैं।

पेट में दर्द

यदि आपको हमेशा पेट में दर्द महसूस होता है तो यह सामान्य दर्द से अलग है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पेट में दर्द होने से पता चलता है कि पेट में कीड़े पनपने लगे हैं।

दस्त या उल्टी आना

पेट में कीड़े पनपने का अहम लक्षण दस्त या उल्टी आना है। जब इन दोनों में से कोई परेशानी ज्यादा होने लगे तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।

पेट में गैस और सूजन होना

बाहर का खाना खाने के बाद कभी-कभी पेट में गैस होना सामान्य बात है, लेकिन हमेशा पेट में गैस या सूजन महसूस होना पेट में कीड़े होने का लक्षण है।

वजन कम होना

अगर आप पता लगाना चाहते हैं कि आपके पेट में कीड़े हैं या नहीं तो अपने वजन पर ध्यान दें। अचानक वजन का कम होना इस परेशानी का लक्षण होता है।

जीभ का रंग सफेद होना

जब हम डॉक्टर के पास जाते हैं तो सबसे पहले हमारी जीभ को देखा जाता है। दरअसल, जीभ का रंग सफेद होने से पता चलता है कि आपके पेट में कीड़े पनपने लगे हैं।

मुंह से दुर्गंध आना

जिन लोगों के मुंह से हमेशा दुर्गंध आती है उनके पेट में भी कीड़े होने की ज्यादा संभावना होती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

आंख लाल होना

हमेशा आंखों का लाल रहना भी पेट में कीड़े होने का अहम लक्षण होता है। ऐसी स्थिति में आपको सावधान हो जाना चाहिए और डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

यहां हमने जाना कि पेट में कीड़े होने पर क्या लक्षण नजर आते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

खरबूजा खाने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?