खरबूजा खाने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?


By Sahil26, Apr 2024 12:19 PMnaidunia.com

खरबूजा खाने के बाद पानी पीना

गर्मियों के दिनों में लोग चाव से खरबूजा खाते हैं। यह फल बॉडी को हाइड्रेट रखने का काम करता है, लेकिन गलत तरीके से इसे खाने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है।

बढ़ सकता है ब्लड लेवल

डायबिटीज के मरीजों को खरबूजा डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं खाना चाहिए। वरना ब्लड लेवल बढ़ सकता है और खरबूजा खाने के बाद पानी तो बिल्कुल भी न पिएं। 

आंतों में पनपता है बैक्टीरिया

आयुर्वेद में खरबूजा को अकेले ही खाने की सलाह दी गई है। इसके साथ पानी या अन्य चीजों का सेवन करना बिल्कुल भी हेल्दी नहीं होता है। ऐसा करने से आंतों में बैक्टीरिया पनपने लगता है।

गर्भवती महिला खाने से बचें

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्भवती महिलाओं को गलती से भी खरबूजा नहीं खाना चाहिए। इस एक गलती की वजह से पाचन संबंधी परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है।

डायरिया का डर

खरबूजे में भरपूर मात्रा में पानी, फाइबर और सोर्बिटोल नाम की शुगर भी होती है। इसका ज्यादा सेवन करने से आपको गैस और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

हैजा होने की संभावना

खरबूजा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से हैजा होने का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, इसमें मौजूद शुगर और पानी आंतों के अंदर बैक्टीरिया पैदा करने का काम करते हैं। 

पित्त संबंधी बीमारियां

खरबूजे की तासीर ठंडी होती है। इतना ही नहीं, इसमें फाइबर और फोलिक एसिड जैसे मिनरल पाए जाते हैं। अगर आप खाली पेट इसका सेवन करते हैं तो पित्त संबंधी बीमारियां आपको घेर सकती है। 

डिस्क्लेमर

यहां दी गई सूचना केवल आपकी जानकारी के लिए है। इसे फॉलो करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें, क्योंकि सभी की हेल्थ कंडीशन अलग होती है।

यहां हमने जाना कि खरबूजा खाने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए। इस तरह की अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पेट फूलने से परेशान हैं तो जरूर आजमाएं ये रामबाण उपाय