इन भारतीय खिलाड़ियों के लिए टी20 विश्व कप 2024 हो सकता है अंतिम


By Shivansh Shekhar01, Jun 2024 11:39 AMnaidunia.com

आखिरी टी20 मैच

आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनके लिए टी20 विश्व कप 2024 (वेस्टइंडीज, न्यूयॉर्क) आखिरी हो सकता है।

रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा 2007 यानी पहले टी20 विश्व कप सीजन से ही खेलते हुए आ रहे हैं। उनकी उम्र 37 वर्ष हैं जिनका यह टी20 विश्व कप लास्ट हो सकता है।

विराट कोहली

दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज कहे जाने वाले किंग कोहली की उम्र 35 साल है। कोहली के लिए यह टी20 विश्व कप आखिरी हो सकता है।

आंद्रे रसेल

इंटरनेशनल क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के लिए भी यह विश्व कप अंतिम हो सकता है। उनकी उम्र भी रिटायर होने की हो चुकी है।

शाकिब अल हसन

शाकिब अल हसन एक महान ऑलराउंडर रहे हैं जिन्होंने बांग्लादेश के लिए लंबे समय से मैच खेला है। 37 साल के शाकिब के लिए यह विश्व कप लास्ट हो सकता है।

डेविड वॉर्नर

लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए आ रहे सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पहले ही टेस्ट और वनडे से संन्यास ले चुके हैं। अब उनके लिए यह विश्व कप भी आखिरी हो सकता है।

मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए भी यह विश्व कप अन्तिम हो सकता है। स्टार्क एक महान खिलाड़ी हैं जिनका कद काफी ऊंचा है।

क्विंटन डिकॉक

साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के लिए भी यह आखिरी विश्व कप हो सकता है। उनकी उम्र भी अब संन्यास लेने की हो चुकी है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या इस टी20 वर्ल्ड कप में सूर्या-विराट तोड़ेंगे 12 साल पुराना रिकॉर्ड?