वेस्टइंडीज और यूएसए यानी अमेरिका में टी20 विश्व कप 2024 की शुरूआत होने जा रही है। 2 जून को इसका पहला मैच खेला जाएगा।
हर बार टी20 विश्व कप में एक नया इतिहास किसी भी खिलाड़ी द्वारा लिखा जाता है। ऐसे ही इस बार भी इस कोई नया रिकॉर्ड देखने को मिलेगा।
ऐसा ही एक रिकॉर्ड जो टी20 विश्व कप में पिछले 12 सालों से दर्ज है उसका टूटना इस साल तय लग रहा है। यह रिकॉर्ड सबसे ज्यादा रन किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया जाने वाला है।
T20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम के नाम दर्ज है। उन्होंने 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 123 रन बनाए थे।
वहीं, बड़े स्कोर टी20 विश्व कप बनाने के मामले में क्रिस गेल का नाम भी इस लिस्ट में है। 2007 टी20 विश्व कप विजेता में 117 रनों की तूफानी पारी गेल ने खेली थी।
टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप में शतक जड़ने का रिकॉर्ड एकमात्र खिलाड़ी सुरेश रैना के नाम दर्ज है। रैना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 100 रन बनाए थे।
अब इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए रोहित शर्मा का चलना बेहद ही जरूरी है। हालांकि, टीम इंडिया के कैप्टन में यह क्षमता है कि यह कारनामा वह कर सकते हैं।
वहीं, सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली भी एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो टी20 में भी बड़े रन करना जानते हैं। उनके पास इस रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करने की पूरी काबिलियत है।