हर बेटी चाहती है कि उसके पिता उससे प्यार करें। हर स्थिति में उसका साथ दें। सफलता और असफलता दोनों में समान व्यवहार करें। उसे अपना होने का अहसास कराएं।
अपनी बेटी की हमेशा तारीफ करें। अपनी बेटी को बताएं कि उसे ईश्वर ने बनाया है और वह ईश्वर की अनुपम रचना है। वह अंतरात्मा से बहुत अच्छी है।
बच्चे बड़े होने पर भी माता-पिता से प्यार की उम्मीद करते हैं। इसके लिए बड़े होने पर भी बेटी को प्यार करें। उसे समय दें और अपनी बेटी के साथ बेहतर टाइम बिताएं।
आपकी लाड़ली आपकी हर हरकतों को ध्यान से देखती है। आप अपनी पत्नी से कैसा व्यवहार करते हैं। इसके लिए अपनी पत्नी के साथ गुड रिलेशन रखें।
जब कभी आप अपनी बेटी के साथ ड्राइव पर जाएं, तो अपनी बेटी के पसंद के गाने प्ले करें। इससे वह खुद को स्पेशल फील करेगी। साथ ही आपको भी स्पेशल समझेगी।
अपनी बेटी के साथ कुछ बेहतरीन टाइम बिताएं। इसके लिए आप अपनी बेटी के बालों में कॉम्ब कर सकते हैं। साथ ही उसके नेल्स कटिंग में भी हेल्प कर सकते हैं।
अपनी लाड़ली को स्पेशल फील कराने के लिए उसके साथ फिजिकल एक्टिविटी करें। बेटी के साथ साइकिलिंग करें। इसके अलावा अन्य स्पोर्ट्स भी खेल सकते हैं।
जब कभी स्कूल में कोई इवेंट हो, तो लाड़ली को स्पेशल फील कराने के लिए स्कूल जरूर जाएं। इससे बिटिया बेहद खुश होगी।