जिम से भी ज्यादा फायदेमंद ये आदतें, फौरन कम होगा वजन


By Shailendra Kumar16, Jul 2023 05:35 PMnaidunia.com

वजन कम करने के लिए लोग जिम जाने से लेकर डाइटिंग तक, तमाम तरह के उपाय आजमाते हैं, लेकिन कई बार फायदा नहीं दिखता।

दरअसल इन तमाम उपायों का असर दिखने में महीनों लग जाते हैं और इस दौरान नियमित नहीं रहने पर फिर से वजन बढ़ने लगता है।

वजन कम करने के लिए नियमित वर्कआउट के साथ ही अपनी लाइफस्टाइल और ईटिंग हैबिट्स में भी बदलाव करना चाहिए।

साबुत अनाज

वजन कम करने के लिए अपनी डाइट में साबुत अनाज जरूर शामिल करें। इससे डायबिटीज और दिल के रोगों का खतरा भी कम होगा।

सर्विंग का ध्यान

जिन लोगों को बार-बार खाने की आदत होती है, उन्हें अपनी सर्विंग का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इसके बिना वजन कंट्रोल नहीं होगा।

जंक फूड्स से दूरी

जंक और प्रोसेस्ड फूड में सैचुरेटेड फैट पाया जाता है। इन्हें खाने से वजन तेजी से बढ़ता है। इसलिए पिज्जा-बर्गर और बाहर के फूड्स से दूरी बनायें।

फल और सब्जियां

अपनी डाइट में फल और सब्जियों को शामिल करें। इससे आपको तमाम जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे और वेट लॉस में भी मदद मिलेगी।

कोल्ड ड्रिंक्स को ना

कोल्ड ड्रिंक्स में काफी शुगर की मात्रा होती है। इससे वजन के साथ ही ब्लड शुगर के भी जल्दी बढ़ने का खतरा रहता है।

खाने के बाद सौंफ खाने से मिलते हैं सेहत को ये 7 फायदे