किशोरावस्था में भी ऐसे रहे सेहतमंद


By Farhan Khan21, Feb 2023 06:28 PMnaidunia.com

युवावस्था

युवावस्था हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है। इस दौरान आहार का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है।

ध्यान नहीं देते

अमूमन देखा गया है कि युवा अवस्था में कई लोग अपने आहार-विहार का ध्यान नहीं रखते।

पोषक तत्व

इस उम्र में ऐसे आहार की आवश्यकता होती है जिसके सेवन से अधिक ऊर्जा और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिले।

सुबह का नाश्ता

युवा अवस्था में आहार का विशेष ध्यान देना चाहिए, इसलिए सुबह के नाश्ते के साथ दूध या दही लें और नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करें।

अंकुरित अनाज

अंकुरित अनाज या उबले चने का सेवन भी किया जा सकता है।

फलों का सेवन

इसके अलावा दलिया, उपमा, इडली, पोहा, ओट्स या फल का सेवन करें। फलों में केला, सेवफल, पपीता का सेवन किया जा सकता है।

भोजन का समय

दोपहर का भोजन समय पर करें और इसमें चपाती, सलाद, दाल, राजमा या चना, मौसमी सब्जी व छाछ या दही शामिल करें।

शाम का नाश्ता

शाम के नाश्ते में कचौरी-समोसे और चाय-काफी के स्थान पर फल या सूप लें।

हरी सब्जियां

रात में पनीर, सोयाबीन या दाल के साथ चपाती व हरी सब्जी ले सकते हैं।

नेल पॉलिश और शैम्पू से बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा