गर्मी में अपने पालतू जानवरों का ऐसा रखें ध्यान, रहेंगे स्वस्थ


By Hemraj Yadav11, May 2023 03:08 PMnaidunia.com

नहलाएं

गर्मी में समय-समय पर अपने पालतू जानवर को नहलाते रहें। इससे वह तरोताजा महसूस करेगा। उसके शरीर का तापमान भी बैलेंस रहता है।

सही आहार दें

गर्मी में अपने पेट्स को ठंडी तासीर वाली चीजें खरबूज, अंगूर, तरबूज, केला आदि दे सकते हैं। इसके अलावा दही, छाछ, चावल भी खिला सकते हैं।

ग्रुमिंग करें

गर्मी में पेट्स के बढ़े हुए बाल काटें। उनके नाखून समय-समय पर काटते रहें। पेट्स की मसाज भी कर सकते हैं। गर्मी में पेट्स को ग्रुमिंग की जरूरत होती है।

कार में ना छोड़ें

तेज धूप से कार का तापमान 10 मिनट में चार गुना बढ़ जाता है। ऐसे में अपने पेट्स को कार में नहीं छोड़ना चाहिए। वे गर्मी से परेशान हो सकते हैं।

पंजे रखें साफ

गर्मी में फुटपाथ का तापमान भी बढ़ जाता है। ऐसे में पेट्स के पंजों का पूरा ध्यान रखना चाहिए। उन्हें घुमाने ले जाएं तो मोजे पहना दें। ध्यान रखें वह गर्म फर्श पर न चले।

लू का ध्यान रखें

गर्मी में जानवर सामान्य से ज्यादा हांफ सकता है। अगर वो ज्यादा लार बहाए तो उसे छायादार और ठंडी जगह रखें। उसे ताजा पानी दें।

डॉक्टर को दिखाते रहें

तेज गर्मी के कारण जानवरों की भी हालत खराब हो जाती है। ऐसे में अपने पेट्स का ध्यान रखें और उसे समय-समय पर डॉक्टर को भी दिखाते रहें।

निवेश शुरू करने से पहले जान लीजिए ये आठ जरूरी मंत्र