वास्तु शास्त्र का सनातन धर्म में अधिक महत्व होता है। इसके अनुसार दैनिक जीवन में चीजों को फ्री में लेना अशुभ माना जाता है।
बताए गए वास्तु शास्त्र के मुताबिक, फ्री में ली गई कुछ खास चीजों के उपयोग से जीवन में दोष लगता है। आइए चीजों को जानते हैं।
जीवन में कभी नमक का प्रयोग दूसरे से लेकर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है और घर में अशांति आती है।
अगर किसी जरूरत में नमक दूसरे से मांगना भी पड़े, तो ऐसी स्थिति में उसके बदले कुछ चीजें दे सकते हैं। इससे दोष नहीं लगता।
बताए गए वास्तु नियम के अनुसार, फ्री में मिली हुई सुई को प्रयोग में नहीं लाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में निगेटिविटी बढ़ती है।
मुफ्त में मिली हुई सुई के प्रयोग से दांपत्य जीवन प्रभावित होने के साथ-साथ आर्थिक मोर्चे पर भी नुकसान देने का काम करती है।
भूल से भी फ्री में दिए गए रुमाल का प्रयोग ना करें। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से आपस में मतभेद जैसी समस्याएं पैदा होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी मान्यता है, कि लोहे या तेल का मुफ्त में इस्तेमाल जीवन में प्रतिकूल प्रभाव को बढ़ाता है।