2024 में कांवड़ यात्रा कब है?


By Ayushi Singh29, Jun 2024 03:00 PMnaidunia.com

एक महीने बाद सावन का पर्व शुरु वाल है, लोगों को इस महीने का इंतजार होता है, क्योंकि जो भी सावन में शिव जी की पूजा करता है। उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 2024 में कांवड़ यात्रा कब है-

2024 में कांवड़ यात्रा कब से शुरू होगी?

हिंदू धर्म में इसे एक पवित्र यात्रा माना गया है। इस साल कांवड़ यात्रा 22 जुलाई 2024 को शुरू होगी और इसका समापन 2 अगस्त 2024 को होगा।

कब चढ़ेगा जल?

शिव भक्त पूरे साल इस यात्रा का बेसब्री से इंतजार करते हैं और कावड़ का जल 2 अगस्त 2024 को चढ़ेगा। इसके साथ ही, यात्रा का समापन होगा।

कावड़ यात्रा का महत्व

सावन के महीने में जो गंगाजल लाया जाता है, उसे शिवलिंग पर चढ़ाने से शिवजी प्रसन्न होते है और अपने भक्तों की सारी मनोकामना पूरी करते हैं

शिव जी की कृपा

जो लोग कांवड़ यात्रा पर जाते हैं, उन पर शिव जी की कृपा रहती है। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किये जाते हैं और वह पैदल यात्रा ही करते हैं।

नारंगी कपड़े क्यों पहनते हैं?

कांवड़ यात्रा लंबी और कठिन होती है। लेकिन नारंगी रंग के कपड़े पहनने का यह महत्व है, कि यह साहस और आस्था को बढ़ाता है। साथ ही, कांवड़ यात्रा में लोगों का मनोबल भी बढ़ता है।

सावन कब से हैं?

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन का महीना सोमवार 22 जुलाई से शुरू होगा। यह महीना शिव जी का प्रिय महीना है। इस सावन में सच्चे मन से पूजा करने से सारी मनोकामना पूरी होती है।

इस दिन कावड़ यात्रा है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

ये लोग न खाएं कच्चा लहसुन