डेब्यू में फ्लॉप हुए इन क्रिकेटर्स का शानदार रहा करियर


By Prakhar Pandey16, Sep 2023 12:26 PMnaidunia.com

डेब्यू

डेब्यू मैच हमेशा ही हर खिलाड़ी के लिए खुद को साबित करने की एक कोशिश होती है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में जो डेब्यू में तो फ्लॉप रहे, लेकिन उनका करियर काफी शानदार रहा है।

एमएस धोनी

बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू मैच खेलते हुए एमएस धोनी जीरो के स्कोर पर आउट हुए थे। इसके बाद बाकी सब इतिहास है कि उन्होंने क्रिकेट में क्या हासिल किया है।

विराट कोहली

विराट कोहली ने 2008 में श्रीलंका के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। डेब्यू मैच में कोहली सिर्फ 12 रन पर आउट हुए थे। आज कोहली के नाम 77 शतक दर्ज है।

राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ ने साल 2000 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। डेब्यू मैच में द्रविड़ ने सिर्फ 17 रन ही बनाए थे। हालांकि द्रविड़ का इंटरनेशनल करियर काफी शानदार रहा था।

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी अपने डेब्यू मैच में 0 के स्कोर पर आउट हुए थे। लेकिन सचिन ने अपने बेजोड़ टैलेंट की वजह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाए है।

सौरव गांगुली

अजहरुद्दीन की कप्तानी में साल 1992 में सौरव गांगुली ने अपना डेब्यू किया था। डेब्यू मैच में गांगुली सिर्फ 3 रन के स्कोर पर आउट हुए थे। बाद में अपनी काबिलियत से गांगुली ने क्रिकेट में कई रिकॉर्ड्स बनाएं।

शिखर धवन

शिखर धवन ने 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। डेब्यू मैच में शिखर जीरो के स्कोर पर आउट हुए थे। शिखर का अब तक का करियर काफी शानदार रहा है।

सुरेश रैना

सुरेश रैना भारत की तरफ से खेलने वाले एक बेहतरीन ऑलराउंडर बल्लेबाज रहे है। रैना भी अपने डेब्यू मैच में श्रीलंका के खिलाफ जीरो पर आउट हुए थे।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बांग्लादेश ने भारत को 6 रनों से हराया, रोहित-सूर्या हुए फेल