अरबी के जड़ों के साथ-साथ पत्तों का भी सेवन किया जाता है। अरबी में विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन पाए जाते हैं।
अरबी में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इससे शरीर में आयरन की कमी दूर होती है।
बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में अरबी के पत्ते मददगार साबित होते हैं। इसके लिए अरबी के पत्ते का सेवन जरूर करें।
ब्लड प्रेशर से जुड़ी कोई भी समस्या हो तो अरबी के पत्ते का भी सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है।
अरबी के पत्ते में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। कैलोरी न के बराबर होती है। अरबी के पत्ते बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदददगार साबित होते हैं।
फाइबर रिच फूड खाने से पेट देर तक भरा रहता है। क्रेविंग की समस्या से निजात मिलता है। इसके लिए अरबी के पत्ते का सेवन कर सकते हैं।