इसमें घर से जुड़े नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया है। वास्तु शास्त्र में घर की सुख-शांति के लिए कई उपायों के बारे में बताया गया हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार तवे का संबंध धन से माना जाता है, अगर इसका किचन में इस्तेमाल वास्तु के मुताबिक हो तो फलदायक हो सकता है।
भूलकर भी कभी गंदे तवे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। रोटी बनाने से पहले तवे को अच्छे से धोएं, वरना वास्तु दोष लग सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार खाने बनाने के बाद तवे को भूलकर भी चूल्हे पर खाली नहीं रखना चाहिए। खाली तवा वास्तु दोष को बढ़ाता है।
रोटी बनाने के बाद तवे को चूल्हे के दाहिनी तरफ रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन में बरकत होती है।
रोटी बनाने के बाद तवे को चूल्हे के दाहिनी तरफ रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन में बरकत होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार तवे को हमेशा खड़ा रखना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक ऐसा करना शुभ माना जाता है।
मान्यताओं के अनुसार तवे पर बनी पहली रोटी गाय माता और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलानी चाहिए। रोटी खिलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।