टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के Super 4 में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत का सामना 10 सितंबर को पाकिस्तान से होने वाला है।
इस बड़े मुकाबले के लिए भारतीय खिलाड़ी नेट में जमकर अभ्यास कर रहे हैं। सूर्य कुमार यादव से लेकर लोकेश राहुल तक पूरी लय में दिख रहे हैं।
भारत कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में सुपर 4 का अपना पहला मैच खेलेगा। इसके लिए बीते दिन भारतीय खिलाडियों ने इनडोर प्रैक्टिस सेशन में भाग लिया।
इस प्रैक्टिस सेशन के दौरान कोच राहुल द्रविड़ भी मौजूद थें। उन्होंने सूर्य कुमार यादव को कुछ खास टिप्स दिया और चीजों को समझाया।
वहीं, मैदान पर बहुत दिनों बाद वापसी कर रहे राहुल ने भी अपनी बल्लेबाजी पर जमकर फोकस किया। गिल ने भी जमकर प्रैक्टिस किया।
वहीं, मैदान पर बहुत दिनों बाद वापसी कर रहे राहुल ने भी अपनी बल्लेबाजी पर जमकर फोकस किया। गिल ने भी जमकर प्रैक्टिस किया।
एशिया कप 2023 में भारत का सामना दोबारा पाकिस्तान से होने जा रहा है। दोनों टीमों के खिलाड़ी कड़ी मेहनत करने में लगे हैं।
इससे पहले जब दोनों टीमों का सामना हुआ तो बारिश ने पूरा खेल खराब कर दिया और इस मैच का रिजल्ट बेनतीजा रहा।
पिछले मैच में पाकिस्तान के सामने जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाले ईशान किशन और हार्दिक पांड्या पर एक बार फिर सबकी निगाहें होंगी।