Trademark Cricketing Shots: भारतीय बल्लेबाजों के ट्रेडमार्क शॉट्स


By Prakhar Pandey18, Oct 2023 11:29 AMnaidunia.com

ट्रेडमार्क शॉट्स

क्रिकेट में कई बार खिलाड़ियों को उनके ट्रेडमार्क शॉट्स के लिए भी याद रखा जाता हैं। आइए जानते हैं भारतीय खिलाड़ी और उनके ट्रेडमार्क शॉट्स के बारे में।

एमएस धोनी

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपने हेलीकॉप्टर शॉट के लिए जाने जाते थे। धोनी यॉर्कर गेंदों पर भी बेहद खूबसूरती से अपना ये ट्रेडमार्क शॉट खेला करते थे।

विराट कोहली

विराट कोहली को विश्व में सबसे बेहतरीन कवर ड्राइव खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में रखा जाता है। हालिया समय में कोहली सबसे बेहतरीन कवर ड्राइव खेलने वाले खिलाड़ी है।

रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा फील्ड के हर एरिया में शॉट्स लगाते है। लेकिन बतौर बल्लेबाज रोहित का ट्रेडमार्क शॉट ‘पुल शॉट’ हैं।

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर अपने स्ट्रेट ड्राइव ट्रेडमार्क शॉट के लिए जाने जाते रहे है। दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ सचिन बेहद आसानी से अपना ट्रेडमार्क शॉट खेला करते थे।

वीरेंद्र सहवाग

नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग अपनी निर्भीक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। वीरू का ट्रेडमार्क शॉट अपर कट था।

सूर्यकुमार यादव

मैदान के हर कोने में शॉट्स लगाने वाले सूर्यकुमार यादव का ट्रेडमार्क शॉट फ्लिक शॉट है। इस शॉट की सूर्या ने जमकर प्रैक्टिस की है।

स्पेशल मेंशन

इस सूची में एक ऐसा नाम भी शामिल है, जो भारतीय नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का रिवर्स स्वीप शॉट भी उनका ट्रेडमार्क शॉट है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कोहली तोड़ेंगे ब्रायन लारा का रिकॉर्ड, बांग्लादेश के खिलाफ बनेगा इतिहास