IPL 2024 के पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीम


By Shivansh Shekhar20, Apr 2024 05:30 PMnaidunia.com

पावरप्ले में छक्के

आज हम आपको उन टीमों के बारे में बताएंगे जो इस आईपीएल सीजन 2024 में पावरप्ले का ज्यादा लाभ लिया है और ताबड़तोड़ छक्के मारे हैं।

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की टीम में एक से बढ़कर एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो लंबे लंबे छ्क्के मारने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने यह कमाल किया है।

जड़े हैं जबरदस्त छक्के

IPL 2024 में अब तक मुंबई इंडियंस के टीम ने विपक्षी गेंदबाजों को पावरप्ले में खूब धोया है। मुंबई के प्लेयर ने कुल अब तक पावरप्ले में 25 छक्के मारे हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2024 में एक अलग ही लय में नजर आ रही है। कमिंस के कप्तान बनते ही टीम के कायापलट हो गई है।

छक्कों की आंधी

सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने अब तक कुल 21 छ्क्के मारे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स भी इस बार एक अलग टीम लग रही है। दोबारा गौतम गंभीर के बतौर मेंटोर टीम में आने के बाद मोमेंटम ही बदल गया है।

छक्कों की झड़ी

IPL 2024 में केकेआर की टीम ने अब तक पावरप्ले में 20 छ्क्के मारे हैं। सुनील नरेन ने इस रिकॉर्ड में अहम भूमिका निभाई है और एक शतक भी जड़ा है।

दिल्ली कैपिटल

दिल्ली कैपिटल भी इस में शामिल है जो कमाल की बल्लेबाजी करने में लगी है। IPL 2024 के सीजन में डीसी के बल्लेबाजों ने पावरप्ले में 20 छ्क्के मारे हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

IPL में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज